Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

इस वर्ष चीनी मिल में हुई गन्ने की सर्वोत्तम पेराई: डा अशोक सिंह

  • त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुगर यूनिट-खतौली ने रचा इतिहास

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शुगर यूनिट-खतौली ने वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 का ऐतिहासिक संचालन सफलतापूर्वक करते हुए समापन 10 मई को प्रातः 06ः00 बजे, 248.50 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई के उपरांत किया गया है। चीनी मिल जीएम डॉक्टर अशोक सिंह ने बताया त्रिवेणी खतौली के स्थापनाकाल से अभी तक गन्ना पिराई में ऐतिहासिक सर्वोच्च कीर्तिमान है, आज के दिन तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में वर्तमान गन्ने की पेराई सत्र की सर्वाधिक गन्ना पेराई चीनी मिल में की गयी है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में क्षेत्र के किसानों का सर्वाधिक योगदान रहा है।

ओपी सिंह उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर और विभागीय अधिकारियो द्वारा समय समय पर दिशानिर्देश और सक्रिय सहभागिता से उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद मिली इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया है। जीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया गत वर्ष खतौली चीनी मिल द्वारा 199 दिनों में 225.00 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई किया गया था। और इस वर्ष 191 दिन में 248.50 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की रिकॉर्ड गन्ना पेराई चीनी मिल में किया गया है। खतौली चीनी मिल द्वारा 30 अप्रैल 2023 तक खरीद किए गए किसानों से गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान 858.00 करोड़ रुपये किसानों को किया जा चुका है। और शेष बचा गन्ने का भुगतान भी शीघ्र ही समितियों को भेज दिया जायेगा। खतौली चीनी मिल गन्ना भुगतान में जहां अग्रणी रहती रही है।

वही चीनी मिल द्वारा गन्ना विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा मिल क्षेत्र में किसानों को जागरूक करते हुए कम लागत में ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए शिक्षण और प्रशिक्षण के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। चीनी मिल खेती की आधुनिक व्यव्हारिक तकनीकी के साथ आने वाले वर्षों में और अधिक गन्ने का उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी ऐसा करने के लिए गन्ना फसल को टॉप बोरर, पायरीला व पोकाबोइंग से होने वाली कीट बीमारियो से बचाना होगा।

इस सम्बन्ध में किसान भाईयों से अपील की गयी है कि गन्ना विभाग द्वारा समय समय पर फेसबुक, व्हाट्स एप और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा रही जानकारियों पर ध्यान दें। इस दौरान बुधवार को मिल के पेराई सत्र के समापन के समय उपाध्यक्ष डा अशोक कुमार, कुलदीप राठी महाप्रबंधक (गन्ना), एके सिंह उप महाप्रबंधक (गन्ना), ओपी मिश्रा, महाप्रबंधक (तकनीकी), मोहिन्दर सिंह महाप्रबंधक (वित्त और लेखा), डीपी गुप्ता उप महाप्रबंधक (उत्पादन), सुशांत ठाकुर उप महाप्रबंधक (सुरक्षा), राजेश सिंह उप महाप्रबंधक (गुणवत्ता) और डीपी सिंह अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा मिल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img