बिजनौर: विवेक कॉलेज व हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी बिजनौर की जनता ने हम पर भरोसा किया है। मरीजों की भारी भीड इस विश्वास को सिद्ध करती है और जनता का यह भरोसा हमें और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रेरित करता है। विवेक कॉलेज व हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित गोयल द्वारा समाज सेवा के क्रम में विवेक हॉस्प्टिल में 30 जून 2023 तक मरीजों को निशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है।