Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पुस्तक और समय

Amritvani


बैंजामिन फ्रेंकलिन की किताबों की दुकान थी। एक दिन उनकी दुकान पर एक ग्राहक आया। वह दुकान में इधर-उधर घूमता रहा। कुछ किताबें देखने के बाद उसने एक किताब हाथ में उठाई और दुकान के एक कर्मचारी से पूछा ‘इस किताब की कीमत क्या है?’ कर्मचारी ने कहा ‘एक डॉलर’।

ग्राहक ने कहा ‘यह तो ज्यादा है, कुछ कम नहीं हो सकता क्या?’ कर्मचारी ने स्पष्ट कहा ‘नहीं’। ग्राहक ने कहा ‘क्या बेन फ्रेंकलिन यहां हैं? मैं उनसे मिलना चाहता हूँ।’ कर्मचारी ने जवाब दिया, ‘वे अभी आने वाले हैं’। वह ग्राहक फेंकलिन का इंतजार करने लगा।

फ्रेंकलिन के आने के बाद ग्राहक ने उनसे पूछा ‘इस किताब की कम-से-कम कीमत क्या होगी?’ फ्रेंकलिन ने जवाब दिया, ‘सवा डॉलर’। ग्राहक ने आश्चर्य से कहा, ‘लेकिन आपकी दुकान के कर्मचारी ने तो इसकी कीमत अभी कुछ देर पहले एक डॉलर बताई है!’ बेंजामिन ने अपना काम करते हुए कहा, ‘उसने ठीक बताया है, चौथाई डॉलर मेरे समय की कीमत है’।

ग्राहक ने आग्रह किया, ‘ठीक है, अब आप इसकी सही कीमत बता दीजिये’। इस बार बेंजामिन ने कीमत बताते हुए कहा, ‘अब डेढ़ डॉलर, आप लेने में जितनी देर करते जाएंगे, समय का मूल्य भी इसमें जुड़ता जाएगा।’

ग्राहक के पास अब कोई रास्ता न था। एक डॉलर के बदले डेढ़ डॉलर देकर उसने वह किताब खरीद ली। किताब के साथ ही उसे समय का मूल्य भी ज्ञात हो गया। समय के महत्व को जानने वाले यही बैंजामिन फ्रेंकलिन महान वैज्ञानिक, राजनीतिक और चिंतक बने।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img