Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का सड़क हादसे में निधन हो गया है। एंटरटेनमेंट जगत की रिपोर्ट के अनुसार, वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ कार में तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रही थीं, लेकिन सिधवा के पास पहाड़ी रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई और घायल जय सुरेश गांधी को इलाज के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है।

11 16

आस पास के लोगों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया और पुलिस के अनुसार वैभवी उपाध्याय का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वैभवी के को-एक्टर जेडी मजेठिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मी़डिया हैंडल पर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। जेडी ने लिखा, ‘जिंदगी कितनी अनप्रिडिक्टेबल है। एक बेहतरीन एक्ट्रेस , डियर फ्रेंड वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है।

आज हमारे बीच नहीं रही हैं। एक्ट्रेस का निधन हो गया। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। उनका परिवार एक्ट्रेस को कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लेकर आ रहे हैं। RIP वैभवी।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img