जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: स्कूली बच्चों ने व्यर्थ कागज, खाली बोतल, खाली डिब्बों, टूटा चश्मा, पेड़ों की सूखी टहनियों, सुतली आदि अनुपयोगी वस्तुओं को अपने हुनर से ऐसा संवारा कि लोग देखते ही रह गए। बच्चों का यह हुनर यह हुनर नगर निगम द्वारा ‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत पैरामाउण्ट स्थित आर आर आर म्यूज़ियम में आयोजित प्रतियोगिता में देखने को मिला।
नगर निगम द्वारा आरआरआर सेंटरो के प्रति लोगों, विशेषकर बच्चों को जागरुक करने के लिए आर आर आर की थीम पर पैरामाउण्ट कॉलोनी स्थित आर आर आर म्यूजियम में स्कूली बच्चों की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


