जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: आज वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी के रुड़की पहुंचने पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति विधायक प्रदीप बत्रा, सीबीआई के निदेशक प्रदीप कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन रुड़की पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी का स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी मैं सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहली भारतीय स्वनिर्मित रेलगाड़ी है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया है।


