Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बसपा: पूर्व सांसद मुनकाद अली को पद से हटाये, भीम राजभर बने प्रदेश अध्यक्ष

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी ने मऊ के भीम राजभर को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पूर्व सांसद मुनकाद अली पद से हटाए गए हैं। इसकी घोषणा बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर की है।

बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा फैसला लिया है और मऊ के भीम राजभर को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुनकाद अली को उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

2 1
भीम राजभर

मायावती ने ट्वीट किया कि, यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बसपा उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img