Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

पटाखे की चिंगारी से इलेक्ट्रॉनिक आइटम-फर्नीचर में लगी आग

  • ऊपरी मंजिल पर ही परिवार के साथ सो रहा था व्यापारी
  • आग लगने से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होना बताया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के मिल रोड अग्रसैन पार्क के पास न्यू मुकेश रेडियोज की ऊपरी मंजिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से वहां रखे नये इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर आइटम जलकर राख हो गए। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख होना बताया गया है।

शामली शहर के मिल रोड पर न्यू मुकेश रेडियोज के नाम से शोरूम है। दुकान मालिक अमित कुमार पुत्र सतीश कुमार अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर ही रहता है रात्रि में सभी सो रहे थे। वहीं दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। बताते हैं कि रात्रि में करीब एक बजे न्यू मुकेश रेडियोज के ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई।

आग की लपटे और धुआं उठता देखकर अमित कुमार की आंख खुली तो परिवार के सदस्यों को जगाया और किसी तरह मकान से बाहर निकलकर अपनी और परिवार की जान बचाई। अमित ने निकट ही दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। दुकान मालिक सतीश कुमार ने बताया कि आग लगने से ऊपरी मंजिल में रखा इलेक्ट्रोनिक का सामान एसी, फ्रीज, अलमारी, बेड, जूसर मशीन, पंखे, गीजर, कूलर, एलईडी आदि सामान जलकर खाक हो गया।

व्यापारी अमित ने बताया कि रात्रि में परिवार ऊपरी मंजिल पर बनाए गए मकान में सो रहा था। वहीं पर एक कमरे में नया फर्नीचर और इलेक्ट्रोनिक आइटम गत्ते के डिब्बों में पेकिंग में रखा हुआ था। हो सकता है रात में दीपावली पर जलाए जा रहे किसी पटाखे की चिंगारी वहां गिर गई और गत्ते के डिब्बों ने आग पकड ली। उन्होंने बताया कि आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है।

दुकान में आग से चार लाख का नुकसान

गांव गंगेरू के मैन बाजार में गांव निवासी नीरज वर्मा की इलेक्ट्रोनिक सहित प्लास्टिक के सामान की दुकान है। शनिवार की शाम को नीरज अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे व्यापारी को पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। सूचना पर व्यापारी दुकान पर पहुंचा तो दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर आ गए। मोहल्ले के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से व्यापारी का लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने डीएम को पत्र भेज मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img