नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर समाप्त हो गई है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 3 और विराट कोहली 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।
आज गुरूवार को मैच के मुकाबले का दूसरा दिन है और दूसरा सेशन समाप्त हो चुका है। यह मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।


