Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट की तिथि जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें टाइम-टेबल 

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का अनुसूची जारी कर दी है। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर upmsp.edu.in अपना टाइम-टेबल देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यूपीएमएसपी 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी।

दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के जनपद मुख्यालय में बनाए गए केंद्र पर होगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की तरफ से सात जून तक आवेदन लिए गए थे।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि

इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर किया जा सकेगा। पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी परीक्षार्थी संपर्क करके एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे।

उपकरण लाना वर्जित

परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर, या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img