Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

यात्रियों की भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, चौतरफा जाम

  • जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर बैठ कर की यात्रा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भैयादूज के पर्व पर भाईयों बहनों से मंगल तिलक कराने और बहनों को भाईयों को भाईयों के घर तक तिलक करने जाने के लिए बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। भैयादूज पर बसें में यात्रियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को भैयादूज के पर्व पर प्रात: से ही बहनों के अपने भाइयों के घर आने और भाइयों का बहनों के घर जाने का का सिलसिला प्रारंभ गया था। इसके चलते अजंता चौराहा स्थित रोडवेज स्टैंड, कैराना बस स्टैंड, मुजफ्फरनगर बस स्टैंड, झिंझाना-ऊन बस स्टैंड, सिसौली-कुड़ाना बस स्टैंड, भैंसवाल बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़नी प्रारंभ हो गई थी। भीड़ को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय डिपो से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ा दिए गए। लेकिन फिर भी यात्रा के लिए मारामारी रही। यात्रियों ने रोडवेज बसों की छत पर चढ़कर सफर तय किया।

शारीरिक दूरी भूले, जान जोखिम में डाल की यात्रा

भैयादूज पर हर बहन अपने भाई को शुभ मुहूर्त पर तिलक कर उसकी दीर्घायु की कामना करने के लिए कोरोना गाइड लाइन की सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया। भाईयों ने बहनों के लिए और बहनों ने भाइयों के लिए जान जोखिम डालकर भारी भीड़ के बीच बसों में सफर किया। कुछ यात्रियों ने तो प्राइवेट बसों और रोडवेज की छतों पर भी बैठकर सफर किया।

शहर में चहुंओर रहा जाम का कोहराम

भैयादूज पर उमड़े यात्रियों के सैलाब के चलते सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस दिनभर जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। जाम के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के धीमनपुरा, शिवचौक, बस स्टैंड, गुरूद्वारा तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा दूसरे मार्गों पर जाम लगा रहा।

ट्रेनों का संचालन न होने से बढ़ी रोडवेज की आय

कोरोना काल में सरकार द्वारा ट्रेनों का संचालन बंद है। कुछ बड़े शहरों में ही चुनिंदा ट्रेनों का संचालन कोविड-19 कि गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन न होने के कारण रोडवेज बसों पर यात्रियों का अत्याधिक दबाव रहा। शामली रोडवेज स्टैंड के प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रेनों का संचालन न होने से बसों में यात्रियों की अत्याधिक भीड़ रही। भैयादूज पर 4 लाख रुपये की आय राज्य सड़क परिवहन विभाग के शामली डिपो को हुई है, जो कि सामान्य से लगभग 40 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पर प्रतिदिन 20 प्रतिशत अधिक आय हुई थी।

भारी भीड़ के चलते बढ़ाए रोडवेज बसों के फेरे

शामली जनपद में भैयादूज के त्यौहार पर गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष यात्रियों की अधिक भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग के द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए गए। राडवेज के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सहारनपुर-शामली, मेरठ-शामली, मुजफ्फरनगर-शामली के बीच बसों के फेरे बढ़ाए गए । आम दिनों में जहां 32 फेरें रोडवेज बसें लगाती हैं, वहीं भैयादूज पर इनकी संख्या 45 पर पहुंच गई। इसी तरह से अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। जिन मार्गों पर सवारी अधिक थी दूसरे रूट की बसों का रूट परिवर्तित कर अधिक यात्रियों वाले रूट पर बसों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक भीड़ दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रही।

रास्ते में लगा जाम बसों के संचालन में बना बााधा

शामली-मेरठ मार्ग पर बसों में सवारियों की संख्या अत्याधिक रही। मेरठ मार्ग पर नानू नहर पर बसों और कारों का लंबा जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। इसी प्रकार शामली-मुजफरनगर मार्ग पर लालूखेड़ी में जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना। हल्के वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से निकलकर गणतव्य तक पहुंचना पड़ा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img