Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: अदालत परिसर में चली गोली, देखें फायरिंग की वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोली चली है। इस गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वकीलों के बीच पहले बहस हुई और इसके बाद यह घटना हुई है।

बता दें कि अदालत परिसर में हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची, तब पता चला कि वकीलों की आपस में बहस के दौरान दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img