Home Uttar Pradesh News Meerut सवेरे हुई झमाझम बारिश, शहर में भारी जल-जमाव, जनजीवन अस्तव्यस्त

सवेरे हुई झमाझम बारिश, शहर में भारी जल-जमाव, जनजीवन अस्तव्यस्त

0
सवेरे हुई झमाझम बारिश, शहर में भारी जल-जमाव, जनजीवन अस्तव्यस्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज गुरुवार को सुबह सवेरे हुई झमाझम बारिश के चलते अधिकतर लोग सड़कों पर जलभराव के चलते घरों में ही कैद होकर रह गए। भयंकर जलभराव के कारण महानगर की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम करती दिखाई दी। जिसके चलते नगर निगम के तमाम उन दावों की पोल इस बारिश ने खोल कर रख दी है।

01 5

जिसमें नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा चोक नालों की सफाई का कार्य 90% से अधिक पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही थी नगर निगम के द्वारा अब तक ढाई से तीन करोड़ रूपया नाला सफाई अभियान के अंतर्गत डीजल पर खर्च किया जा चुका है।

02 4

दरअसल, बारिश के कारण कावड़ यात्रा के दौरान मार्गो पर हुए जलभराव से कांवरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

03 5

वहीं, पल्लवपुरम में भी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। वार्ड 57 के पार्षद ढाका जी को कई बार नाली से पत्थर निकलवाने को कहा गया लेकिन नाली साफ नहीं कराई गई।

05 5

साथ ही मकान निर्माण करने वालों ने भी नाली पर बालू डाल रखी है। इस कारण से आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, अगर अधिक वर्षा हुई तो घर में भी पानी का आगमन हो सकता है।