Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भारी बरसात के चलते खादर में गहराया बाढ़ का संकट

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के बाद खादर क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। सोमवार के साथ बिजनौर बैराज से गंगा में चल रहा डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 23 हजार हो गया। जिसके चलते प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया।

कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार और सोमवार को मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद गंगा का पानी किनारे तोड़कर बाहर आना शुरू हो गया। जिसके चलते प्रशासन में बाढ़ को लेकर गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया ।

बिजनौर बैराज पर तैनात जीपीएस कुमार के अनुसार सोमवार देर रात गंगा नदी में चल रहा डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 23 हजार हो गया। इससे मंगलवार शाम तक गंगा जल स्तर में भारी वृद्धि होने की संभावना है।

भारी बरसात के चलते फतेहपुर प्रेम,शेरपुर, हनसापुर भीमकुंड, बदुआ, खेड़ी कला, मनोहरपुर के जंगलों में पहले ही बरसात का पानी भरा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img