जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम यानि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया है। इस दौरान सीएम ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पराक्रम तेरा रहे अमर, अविस्मरणीय बलिदान रहे।
तेरी ये अमरत्व गाथा, शहर-शहर हर ग्राम रहे।।आप सभी प्रदेशवासियों को देश के जांबाज सैनिकों के वीरता, शौर्य और बलिदान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां भारती की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले… pic.twitter.com/mRoILBhTeZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 26, 2023


