Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

अजराड़ा में पानी के गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

  • परिवार में कोहराम, परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: थाना क्षेत्र में हादसों से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को अजराड़ा में सगे भाइयों के साथ नहाने गया किशोर पानी के गड्ढे में डूब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशोर ने दम तोड़ दिया। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

अजराड़ा निवासी नसरुद्दीन का बेटा इकरार (10) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भाइयों खालिद (12) व इमरान (09) के साथ मुंडाली मार्ग स्थित फराहीम के भट्ठे के पास खेतों बने पानी के गड्ढों में नहाने गया था। खालिद ने बताया कि तीनों भाई काफी देर मस्ती से नहाए फिर गड्ढे से निकलकर घर के लिए चल पड़े। इस दौरान इकरार एक डुबकी और लगाने की बात कहते हुए वापस लौटा और गड्ढे में छलांग लगा दी।

28 20

खालिद ने बताया कि कुछ देर वे समझे कि इकरार पानी में बैठ गया है, लेकिन जब उसने हाथ-पैर मारे तो उन्हें भाई के डूबने का आभास हुआ। दोनों भाई हड़बड़ाते घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे के डूबने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजनों संग सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत से इकरार को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए पंचनामे के बाद देर शाम शव सुपुर्दे खाक कर दिया।

हादसे या लापरवाही

इन्हें हादसे समझें या परिजनों की लापरवाही कि मुंडाली के शफियाबाद लोटी और अजराड़ा में 23 दिन में हादसों से पांच मासूमों की मौत हो चुकी हैं।

  • छह जुलाई को लोटी में अक्शा (11) पुत्री राहिल की बारिश में नहाते समय आरा मशीन के गड्ढे में डूबने और निशा (13) पुत्री शमशाद की खेत के गड्ढे में डूबने से मौत हुई। निशा डूबती फुफेरी बहन कशिश (11) को बचाने के लिए गड्ढे में कूदी थी।
  • आठ जुलाई को अजराड़ा निवासी मुहम्मद हसन के बेटे मुईन (09) और शयान (07) घर के जुगाड़ी तूफान के पंखे को चलाने के प्रयास के दौरान करंट की चपेट में आए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा सहरान (05) करंट से झुलस गया। दृष्टव्य है कि हादसे के दौरान मां-बाप घर पर नहीं थे। लापरवाही इस मायने में है कि लोग ऐसे हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं है।

छत से गिरकर युवक की मौत

कंकरखेड़ा: गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार सुबह चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक गुरुवार रात अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी बीच युवक छत से गिर गया। पड़ोसी ने युवक को छत से गिरता देखा तो शोर मचा दिया।

शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर दौड़े। युवक को लहूलुहान अवस्था में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल दौड़े। छत से गिरने की वजह से युवक के सिर व छाती में गंभीर चोट आई और काफी खून निकल गया था। जहां शुक्रवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img