जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आज रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि बद्रीनाथ सहित अनेकों मन्दिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाये गये हैं तथा आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का क्यों बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए। यह एक नए विवादों को जन्म देने वाला यह विशुद्ध राजनीतिक बयान है।
1. समाजवादी पार्टी के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ताजा बयान कि बद्रीनाथ सहित अनेकों मन्दिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाये गये हैं तथा आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का क्यों बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए, नए विवादों को जन्म देने वाला यह विशुद्ध राजनीतिक बयान।
— Mayawati (@Mayawati) July 30, 2023

