Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

पुनरीक्षण को बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

  • विधानसभा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील कार्यालय पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। उप जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण देते हुए बीएलओ व सुपरवाइजर से समयबद्ध और निष्पक्षता से काम करने के निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान आगामी 22 नवंबर से चलाया जाएगा जिसके लिए तहसील कार्यालय पर तहसील क्षेत्र के समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर को उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने प्रशिक्षण दिया।

एसडीएम ने बताया कि नए मतदाता व मतदाता सूची में संशोधन करने के लिए आगामी 22 नवंबर 23 नवंबर 5 दिसंबर व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ से समयबद्ध एवं निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही, लापरवाही बरते पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैराना विधानसभा के 129 बीएलओ, 13 सुपरवाइजर थानाभवन विधानसभा के 86 बीएलओ व 8 सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ को सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार संत दास पवार भी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img