Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

यात्री वाहन चालकों को दिया आनलाइन प्रशिक्षण

  • वाहन चालकों को नियम पालन की दिलाई गई शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: परिवहन विभाग के ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ तथा कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के दूसरे दिन वाहन चालकों को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। वाहन चालकों को नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। ट्रांसपोटर्स को कोविड की गाइड लाइन के अनुसार सावधानियों एवं मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ तथा कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के दूसरे दिन एनजीओ सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से यात्री वाहन चालकों को आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया। इस दौरान चालकों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी देते हुए सेफ ड्राइविंग एवंड फस्ट रिस्पांडर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

एआरटीओ मुंशीलाल ने ई-रिक्शा, बस एवं टैक्सी चालकों के संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों में महिला हैल्प लाइन नम्बरों को अंकित कराएं ताकि महिलाएं उन नम्बरों को अपने मोबाइल में सेव कर सके।

इस अवसर पर पीटीओ राजेंद्र श्रीवास्तव, एसएन पांडेय, दिलीप कुमार, जयप्रकाश, आलोक सिंघल, चंदन सिंह बिष्ट, प्रभात गौतम, रविश कुमार, रविंद्र कुमार, त्रिलोक चंद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img