Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • औघड़नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से लगने लगी भी भक्तों की कतार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सावन के चौथे सोमवार पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं औघड़नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरु हो गई थी सुबह की आरती के बाद भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। भगवान शिव की अराधाना के लिए सबसे उत्तम दिन सावन महीने का सोमवार होता है।

26

जिसके चलते भक्त भारी संख्या में शिव शंकर की अराधना करने के साथ ही उनका जलाभिषेक करते है। सावन के चौथे सोमवार के चलते शहर के सभी शिवालयोें में भक्तोें का तांता लगा रहा। ऊं नम: शिवाय के जप के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। लंबी लाइनों में खड़े होकर भक्तों ने भगवान औघड़नाथ के दर्शन का इंताजर किया। इस दौरान सभी शिवालयों में भक्तिमय वातावरण रहा। जलाभिषेक के लिए औघड़नाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी।

25

जिसके बीच श्रद्धालुओं ने औघड़दानी का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य मार्ग पर रविवार की रात को ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुबह 4 बजे से मंदिर में लाइन लगनी शुरु हो गई थी और 7 बजे तक यह लाइन मंदिर के बाहर तक पहुंच गई। मंदिर परिसर में पुलिस के साथ ही सेना के जवान भी मौजूद रहे। लोगों पर कैमरे से भी नजर रखी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img