Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

परिजनों को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम

  • आंख खुलने पर पड़ोसी को फोन कर खुलवाया दरवाजा

जनवाणी टीम |

नजीबाबाद/नांगलसोती: क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने एक परिवार को लोगों को सोने के दौरान कमरे में बंद कर घर के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। ग्रामीण ने पुलिस को घर में हुयी चोरी की वारदात की सूचना दे दी है।

गुरुवार /शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोक में चोरों ने लाखों रुपए के नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि भोर में करीब तीन बजे चोर दीवार फांदकर चंदोक निवासी सुरेश पुत्र झबरे के मकान में घुस आए। रात्रि में परिवार को सभी लोग कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने परिजनों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने इत्मिनान से कमरे को खंगाल डाला।

चोरों ने घर में बंद पड़े कमरे में लगा ताला तोड़कर वहां रखे 20 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीडि़त परिवार के लोगों ने सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। जिसके बाद ग्रामीण सुरेश ने अपने पड़ौसी को फोन कर घर पर आकर दरवाजा खोलने को कहा। पड़ौसी के कमरे की कुंडी खोलने पर बाहर निकले सुरेश ने पाया कि दूसरे कमरे में सारा सामान घर में इधर-उधर बिखरा पड़ा है तथा वहां रखे रुपए व संदूक में रखा जेवर गायब है। उसने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लोगों का कहना है कि विगत कई दिनों से क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। विगत रात्रि में मायापुरी में एक कृषि यंत्र सुधारने की दुकान करने वाले की दुकान से चोर टै्रक्टर से किसान की हैरो जोड़कर चोरी कर ले गया था। उक्त घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाने पर भी चोर का कोई पता नहीं लग पाया है। इसके अलावा क्षेत्र में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी हो जाने की कई वारदात भी हो चुकी हैं। जिनमें से एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पायी है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी चोरी की घटनाएं होने पर कोई कार्रवाई न होने की वजह से ही चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोर क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img