Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

एसपी इंटेलिजेंस और उनकी पुत्री कोरोना पॉजिटिव: तीन की मौत, 211 नए संक्रमित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली के साइड इफैक्ट के चलते अब मेरठ में भी कोरोना संक्रमण के हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। शुक्रवार को तीन संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि 211 नए केस भी मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद के कई इलाकों में एक बार फिर से संक्रमण की चेन बन रही है। हालातों की समीक्षा के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अतुल कुमार मेरठ में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन कोरोना की रफ्तार पर काबू के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

सीएमओ डा. राजकुमार ने देर रात जारी किए गए अपडेट में तीन संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत तथा 211 नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। उपचार के दौरान जिन संक्रमितों की मौत हुई है। उनमें परतापुर निवासी 75 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन के सर्वोदय कालोनी निवासी 41 महिला व फूल बाग कालोनी निवासी 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

कई इलाकों में एक बार फिर बन रही संक्रमण की चेन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सरस्वती लोक में तो कोरोना विस्फोट सरीखे हालात हैं। यहां संक्रमण के 10 केस मिले हैं। मवाना कस्बा के एमएसडब्लू कालोनी में मिली संक्रमण के आठ केसों को अन्य लोगों के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

सेना में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने हमला बोला है। वहां छह नए केस मिले हैं। हस्तिनापुर में तीन केस पाए गए हैं। रेलवे रोड थाना के प्रेमपुरी इलाके में चेन का अंदेशा जताया जा रहा है। यहां पांच केस मिले हैं। सैनिक विहार कालोनी में चार केस संक्रमण के मिले हैं। इनके अलावा किना नगर में दो, शास्त्रीनगर मयूर विहार में तीन, न्यू सैनिक कालोनी में दो, बराल में दो, गंगानगर में दो, लल्लापुरा में दो, रॉयल होटल में दो व ब्रह्मपुरी शास्त्री की कोठी के समीप दो केस संक्रमण के मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। उधर, एसपी इंटेलिजेंस और उनकी पुत्री भी कोरोना संक्रमित आए हैं।

कोरोना से लोईया गांव में वृद्धा की मौत

दौराला: थाना क्षेत्र के लोईया गांव निवासी एक वृद्धा की बृहस्पतिवार देर रात कोरोना के चलते मेरठ स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को की गई जांच में चीनी मिल के दो अधिकारियों समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। दौराला क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। दौराला सीएचसी प्रभारी डा. सचिन मलिक ने बताया कि बीते दिनों जांच में लोईया गांव निवासी एक वृद्धा जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

वृद्धा को उपचार के लिए मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को सीएचसी द्वारा दौराला चीनी मिल व सीएचसी में कैंप आयोजित किया गया। चीनी मिल के 182 कर्मचारियों समेत 243 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में चीनी मिल के दो अधिकारी समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर मास्क लगाकर रखने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की। डा. सचिन मलिक ने बताया कि क्षेत्र के लोग कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर सीएचसी दौराला पर आकर अपनी जांच करा सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img