- गैंगस्टर एक्ट में काफी दिनों से चल रहा था वांछित
जनवाणी संवाददाता |
बागपत/अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में पिलाना भट्टे के निकट मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक शतिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनकी तलाश में जंगल में घंटों काम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। एएसपी का दावा है कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसपी मनीष मिश्र के अनुसार शनिवार को सुबह थाना सिंघावली अहीर को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते देखे गए हैं और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद युवकोंं की तलाश में पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान शुरू किया। सुबह करीब दस बजे पिलाना भट्टे के पास दत्तनगर रोड पर पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक नजर आए।
पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में काम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुरागन नहीं लगा है। एएसपी का दावा है कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान गौरव यादव उर्फ टाईगर पुत्र कृष्णपाल उर्फ सुक्कड़ के रूप में हुई। वह कस्बा खेकड़ा की पट्टी अहिरान का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा मय करतूस के बरामद हुआ। उसके विरूद्ध कोतवाली बागपत में लूट व हत्या के प्रयास समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली के गेंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी बागपत ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

