Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

चंद्रयान की सफलता पर जश्न में डूबी क्रांतिधरा

  • शहर में जश्न का माहौल, सुबह से ही शहर में चल रहा था प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर
  • गुरुद्वारों से लेकर मंदिरों में होती रही प्रार्थनाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बुधवार को देश के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जिसकी पूरी दुनिया के वैज्ञानिक केवल कल्पना करते रहे हैं। मिशन चंद्रयान-3 के दौरान शाम छह बजकर चार मिनट पर जैसे ही अंतरिक्षयान विक्रम ने चांद की धरती पर कदम रखा पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसके बाद रोवर ने यान से बाहर आकर चांद की धरती पर घूमना शुरू किया

लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई देनी शुरू कर दी। सुबह से ही मेरठ में भी दुआओं व प्रार्थनाओं का दौर चल रहा था और हर कोई अपने देश के वैज्ञानिकों के महत्वकांशी अभियान चंद्रयान-3 के सफल होने को लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहा था।

03 27

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर शहर में सुबह से ही मंदिरों, गुरुद्वारों व गिरजाघरों समेत घरों में भी प्रार्थना का दौर शुरू हो गया था। गुरुद्वारा खालसा साहिब थापरनगर में गुरुद्वारे के प्रबंधक जसपाल जस्सी ने विशेष अरदास का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके साथ पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी बड़ी स्क्रीन लगाकर मिशन चंद्रयान-3 को सफल होते देखा।

रोटरी क्लब के संजय गोयल व अशोक गुप्ता ने मिशन के पूरा होते ही मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। वहीं आर्यसमाज बुढ़ानागेट में अभियान की सफलता को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में आर्य समाजी लोगों ने हिस्सा लिया।

02 27

आर्यसमाज बुढ़ाना गेट के अध्यक्ष अशोक सुधाकर ने कहा यह भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद खुशी भरा पल है। देश के वैज्ञानिकों ने जिस उपलब्धि को हासिल किया है वह काबिले तारीफ है। अभी तक कोई भी देश इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सका है। आज का दिन पूरी दुनिया में भारत और इसरों के वैज्ञानिकों के लिए एक स्वर्णिम दिन के रूप में जाना जाएगा।

मामा के आंगन में चंद्रयान के उतरते ही देश में छा गई खुशियां

अंतरिक्ष जगत में भारत ने आज इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। जिसके बाद पूरा देश भारत माता के जयकारों के गंूज उठा। इस दौरान कहावत और कहानियों में चंदा मामा के घर की खूब कल्पनाएं गढ़ी गई।

जैसे ही चंद्रयान चंदा मामा के आंगन में उतरा चारो ओर खुशियां छा गई और लोग खुशी के मारे झूमने लगे। इस बड़ी उपलब्धि से देश में जश्न का माहौल है। लोग ढोल बजाकर भी खुशिया मना रहे है। वहीं लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां भी साझा की।

स्कूलों और कॉलेजों में दिखाया लाइव प्रसारण

शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 के लैंडिंग का बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया। बारिश के मौसम के बावजूद छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-3 की लैडिंग के प्रसारण को देखने कि लिए खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में हवन भी किया गया।

विवि में भी दिखाया गया लाइव प्रसारण

चौधरी चरण सिंह विवि भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का साक्षी बना। इस दौरान लाइव प्रसारण देखने के लिए विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. वाई विमला, प्रो. वीरपाल, प्रो. दिनेश कुमार, प्रेसप्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मदरसों में गूंजा: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा

कहते हैं कि जब दुनिया में मुल्क की शान ओ शौकत के चर्चे आम हों तो हर सच्चे हिन्दुस्तानी का दिल बाग बाग होता है। बुधवार को पूरे मुल्क में यही आलम था। जैसे ही चन्द्रयान की लैंडिंग चांद पर हुई तो पूरा देश जश्न के लिए उतावला सा दिखा। मेरठ में भी चन्द्रयान की कामयाब लैंडिंग पर जमकर जश्न मनाया गया।

‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिन्दी हैं हम वतन हैं हिन्दुस्तां हमारा’इसी थीम पर चंद्रयान की चांद पर कामयाब लैंडिंग का जश्न मदरसों में भी मनाया गया। मदरसा जामिया मदनिया में बाकायदा छात्रों को चन्द्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने का इंतेजाम टीवी स्क्रीन पर किया गया था।

01 25

छात्रों के साथ उलेमा भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग की मन ही मन दुआएं कर रहे थे। मदरसे के मोहतमिम कारी शफीकुर्रहमान व नायाब मोहतमिम कारी अफ्फान ने इस मौके पर अपने जज्बात जाहिर करते हुए कहा कि रूस की विफलता के चलते जहां मन में एक कौतूहल सा था कि क्या होगा लेकिन कहीं न कहीं हमें अपने वैज्ञानिकों की मेहनत पर पूरा भरोसा था।

आॅल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े कारी हस्सान कासमी ने वैज्ञानिकों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज उन्ही की मेहनत का नतीजा है कि हम महान उपलब्धि पर गर्व कर सकें। इस अवसर पर मौलाना अली रजा, फहीमुद्दीन सैफी, हाजी फुरकान तोमर, रईस तोमर, मुफ्ती अकील, मुफ्ती असलम व कारी नजाकत ने देश की इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img