Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी, लिया रक्षा का संकल्प

जनवाणी ब्यूरो |

उतरौला/बलरामपुर: उतरौला बाजार में स्थित टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाई बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मनाया गया तथा छात्राओं ने अपनी कक्षा के छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। छात्रों ने भी उन्हें बहन मानकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी के अध्यापक भुवनेश्वर तिवारी ने येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥

22 24

श्लोक से किया तथा इसका हिन्दी भावार्थ बताते हुए कहा कि इस स्लोक का अर्थ है “जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बाँधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुझे बाँधता हूँ। हे रक्षे (राखी)! तुम अडिग रहना, तू अपने संकल्प से कभी भी विचलित न होना।

इस अवसर पर राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र – छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों जैसे राखी शुभकामना कार्ड निर्माण, राखी बनाओ, राखी की थाली सजावट व रंगोली आदि अंतर सदन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने प्रतियोगिता में रंग बिरंगी राखी बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व धर्म जाति से ऊपर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img