Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ग्राम सिकरोड़ा में आवास की बाट जो रहे पात्र

  • जांच करने तो कई आए लेकिन मकान नहीं बनाया

जनवाणी टीम |

नजीबाबाद/मंडावली: न्याय पंचायत राजपुर नवादा के ग्राम सिकरौड़ा के ऐसे निर्धन परिवार हैं जितने पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। अधिकारी जांच के लिए आते हैं और उनकी आंखों में एक उम्मीद की किरण बसाकर चले जाते हैं। उन्हें आवासीय योजना का लाभ कब मिलेगा।

ग्राम पंचायत सिकरौड़ा में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास रहने को छत नहीं है और प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र होने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल सका। मोहन पुत्र सतवीर, निसार व इसरार पुत्र गफूर अंसारी अभी भी टूटे- फूटे.और कच्चे मकान में रह कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

कच्ची मिट्टी के बने मकान पर फूस का छप्पर डाल कर रहते हैं। छप्पर पर पालीथिन बिछाकर बरसात से बचाव करते हैं। जैसे- तैसे अपने दिन और रात काट रहे हैं। निसार और इसरार जो एक लंबे समय से कच्चे मकान में जीवन बिताते आ रहे हैं, उनका कहना है कि मकान की जाँच करने सम्बंधित अधिकारी तो कई बार आ चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल सका।

31 11

उधर ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी का कहना है कि गांव के पैतालीस मकानों की सूची सरकारी विभाग को भेजी हुई है। जिसमे मोहन इसरार और निसार के मकान भी शामिल हैं। प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ऊपर से ही अभी गांवों में मकान बनने की प्रक्रिया शुरू नही हो पाई है। इसी कारण मकान बनने से रुके हुए हैं। जैसे ही आवासीय योजना शुरू होगी, सभी पात्रों के मकान भी बनाए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img