- शेरकोट पुलिस ने 24 घंटे में के अंदर किया आरोपी को गिरफ्तार
- बल्लन भट्टे के सामने से किया गिरफ्तार
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शेरकोट पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची की मौत की घटना के आरोपी अरबाज(16 वर्ष) को 24 घंटे के अंदर बल्लन भट्टे के सामने से गिरफ्तार किया है। इस घटना से आमजनों में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को शेरकोट से आठ वर्षीय बच्ची शाम को खेलने के दौरान अचानक गायब हो गई थी। जिसका शव 21 नवंबर को घर से लगभग 150 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। इसी क्रम में शेरकोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह अरबाज पुत्र कल्लन(16वर्ष) निवासी ग्राम नूरपुर छीपरी को बल्लन भट्टे के सामने से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 20 नवंबर को वह अपने जीजा रिजवान के साथ दवाई लेने व समोसे खाने के लिए घर से शाम को हरवेली गया था। जहां से घर आने के कुछ देर बाद में टहलने लगा। जहां उसने देखा की पास में करीमुदीन के घर के सामने उसकी पोती खेल रही है।
जिस पर वह पिछले कई दिनों से बुरी नजर रखे था। बच्ची को खेलने के बहाने से बहलाफुसला कर घर के पास खडे यूकेलिप्टस के पेडो में ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ गलत काम करने के नियत से उसके साथ छेडखानी करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर तथा कुछ समय के बाद मस्जिद में ऐलान हुआ कि बच्ची जो घर के सामने से गायब हो गई है, उसको तलाश करना है।
तभी बच्ची जोर से चिल्लाने लगी और कहने लगी कि वह घर जाकर सब बतागीं। यह सुनकर आरोपी घबरा गया और पोल खुलने के डर से सोचा कि इसको मार दिया जाए। तभी गांव वाले ढुढ़ंते हुए आने लगे तो उसने बच्ची का मुंह दबाकर व उसे उठाकर रियासत के खेत के पास झाड़ियों में ले गया तथा बच्ची के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया और लाश को झाड़ियों में छिपा कर पीछे बने कब्रिस्तान के रास्ते में होकर मैन रोड पर आ गया।
जहां पर उसने देखा कि गांव वाले व पुलिस वाले मिलकर बच्ची की तलाश कर रहे है। वह भी उनके साथ ढूढ़ने का नाटक किया तथा कुछ समय बाद घर चला गया। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुज तोमर, एसआई ब्रहमपाल सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, हरिओम सिंह, सुनील कुमार व राकेश राणा मौजूद रहे।

