Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

आपूर्ति विभाग की शह पर खुलेआम राशन की खरीद फरोख्त

  • माफिया खरीद रहे है गरीबों से सरकारी राशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरकार द्वारा गरीबों को कोटेदारों से मुफ्त बटवाया जा रहा राशन सस्ते मूल्य पर माफिया खरीद रहे हैं। सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्ड धारकों से मुनाफाखोर खुलेआम खाद्यान्न की खरीद रहे, लेकिन आपूर्ति विभाग आंखे मूंदे बैठा हुआ है। कमला रोड स्थित राशन की दुकान पर चावल माफिया गुलिस्ता के गुर्गे चावल की खरीदारी खुलेआम कर रहे हैं। चावल माफिया का कहना है कि साधुराम अच्छे दामों में चावल दिया जाता है,

जिसकी आपूर्ति विभाग से सेटिंग है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से एक तरह से सरकारी सिस्टम भी कटघरे में खड़ा हो रहा हैं। पहले भी राशन की कालाबाजारी की वीडियो वायरल हो चुकी हैं, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई आपूर्ति विभाग नहीं कर रहा हैं, जिससे आपूर्ति विभाग के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर के लिसाड़ी गेट इलाके में राशन की दुकानों पर खाद्यान्न बंदरबाट हो रहा है। कई दुकानों पर कालाबाजारी के कारण स्टॉक कम है। कोटेदार कार्डधारको को राशन कम दे रहे हैं। वहीं, वितरण के दौरान मुनाफाखोर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकान के पास ही गरीबों से सस्ते रेट पर खाद्यान्न खरीद रहे हैं। पुराने कमेले पर खुलेआम यह खेल चल रहा है। राशन विक्रेता मनमानी करके खाद्यान्न कम दे रहे हैं। कमला रोड स्थित पर पीयूष शर्मा के नाम से दुकान चल रही है।

14 17

बताया गया है कि दुकान एरिया फोर्थ की थर्ड में चल रही है। ऐसे में आपूर्ति विभाग की मिली भगत से कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। रविवार को राशन डीलर की दुकान के पास चावल खरीद फरोख्त। मुनाफाखोर खुलेआम सरकारी खाद्यान्न खरीद रहे है। आपूर्ति विभाग जानबूझ कर अनजान बना हुआ है। ऐसे में राशन डीलर अपनी मनमानी से वितरण कर रहे हैं। चावल खरीदने के नाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो कालाबाजारी की कलई खोल रहा हैं। यही नहीं, सरकारी सिस्टम को भी कटघरे में खड़ा कर रहा हैं। इस वीडियो में स्कूटी सवारी युवक गेहूं के दो कट्टे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो खत्ता रोड स्थित रईसुद्दीन की दुकान का बताया गया है। हालांकि ‘जनवाणी’ इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं, कोटेदार का कहना है कि उनकी दुकान का वीडियो नहीं है और न ही उन्हें इसके बारे में कुछ पता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img