Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लोहिया नगर में बदमाशों ने स्क्रैप का गोदाम खंगाला, 23 लाख का कॉपर किया चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में गुर्जर चौक के पास बदमाशों ने संगम ट्रेडर्स के गोदाम के ताले तोड़कर बदमाशों ने 23 लाख का कॉपर और अन्य सामान पिकअप गाडी में भर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात गोदाम के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम मालिक अत्ताउल्लाह मलिक ने लोहिया नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

18 6

लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि श्याम नगर निवासी अत्ताउल्लाह मलिक ने गुर्जर चौक पर संगम ट्रेडर्स के नाम से स्क्रैप का गोदाम बना रखा है। सोमवार को अत्ताउल्लाह ने बताया रोजाना की तरह गोदाम 9 बजे बंद कर घर चले गए थे। देर रात बदमाशों ने गोदाम के ताले तोड़कर पिकअप गाड़ी में करीब 23 लाख रुपए का कॉपर अन्य सामान भर चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी।

20 3

मंगलवार सुबह गोदाम पर पहुंचे कारोबारी ने ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाश 23 कॉपर गोदाम में रखी वाशिंग मशीन चोरी कर ले गए। पुलिस लोहिया नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। उधर, सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img