Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भूमिया पुल से दवाई लेकर लौट रही महिला सबिया से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। महिला ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया मगर, बदमाश चकमा देकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली निवासी सबिया पत्नी अमन गुरूवार को भूमिया पुल से दवाई लेकर वापस घर लौट रही थी। लिसाड़ी गेट चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।

महिला ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। पीड़िता महिला ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर शिकायत की है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img