Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शूटर अखिल ने एशियन गेम्स टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: अंगदपुर गांव के इंटर नेशनल शूटर अखिल श्योराण ने चीन के हांगझाऊ में चल रही एशियन गेम्स पुरुष टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है। बताया जा रहा है कि, अंगदपुर के किसान बबलू श्योराण के पुत्र अखिल श्योराण ने भारतीय पुरुष 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले के साथ 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

कांस्य व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर

इससे पहले भी अखिल श्योराण ने अजरबैजान में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा भी हासिल किया हुआ है।

अखिल के पदक जीतने पर डॉ. राजपाल सिंह, उत्तर रेलवे कोच विपिन राणा, विवेक आत्रेय, कोच बिट्टू खान, वाजिद अली, खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, सचिन कौशिक, संजीव तोमर आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img