Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

…लेकिन रार नहीं थम रही कांग्रेसियों की

  • हाईकमान के सामने रखी संगठन के चुनाव निरस्त करने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूथ कांगे्रस के संगठनात्मक चुनावों के खिलाफ खुद यूथ कांग्रेस में ही रार पैदा हो गई है। संगठन के वर्तमान पदाधिकारी यह कतई नहीं चाहते कि फिलहाल संगठन के चुनाव कराए जाएं। इसको लेकर शुक्रवार को मेरठ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एआईसीसी (दिल्ली) पहुंच गए और हाईकमान के सामने अपना पक्ष रखा। यूथ कांगे्रस के राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर रहे युगांश राणा, जिलाध्यक्ष अश्वनी गुर्जर, महानगर अध्यक्ष रहे सैयद आमिर रजा, मो. अकरम, जैद इलाही व जुबैर नसीम सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता एआईसीसी में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

इन लोगों ने पार्टी हाईकमान से अनुरोध किया कि यदि इस समय संगठन के चुनाव कराए जाएंगे तो मिशन 2024 की तैयारियों में बाधा उत्पन्न होगी। उधर, इस उठापटक के बीच यूथ कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने भी अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को भेजे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो छह साल से अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया है, बावजूद इसके संगठन के चुनाव कराने के लिए उनसे पूछा तक नहीं गया।

कुल मिलाकर यूथ कांगे्रस में होने वाले संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी में माहौल गर्माया हुुआ है। हालांकि पता यह भी चला है कि पार्टी का एक धड़ा चुनाव कराने के पक्ष में भी है। कुल मिलाकर मिशन 2024 को देखते हुए पार्टी हाईकमान को फूंक फूंक कर कदम रखना होगा।

यूथ कांग्रेस में महानगर अध्यक्ष का पद समाप्त

यूथ कांगे्रस में अब महानगर अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया है। इसे लेकर भी पार्टी में गुपचुप विरोधी स्वर उठ रहे हैं, लेकिन खुलकर कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। जो नई व्यवस्था की गई है उसके तहत संगठन में जिलाध्यक्ष का पद तो रहेगा,

लेकिन महानगर अध्यक्ष की जगह विधान सभावार अध्यक्ष बनाए जाएंगे। यानि मेरठ में अब महानगर अध्यक्ष की जगह सात विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होंगे। हांलाकि यह परम्परा कई लोगों के गले नहीं उतर रही है और इसी कारण इसका दबी जुबान में विरोध भी हो रहा है। अब तक मेरठ में अश्विनी गुर्जर जिलाध्यक्ष व सैयद आमिर रजा शहर अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img