Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सपा विधायक अबू आजमी के कई ठिकानों पर छापा, सपा में हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को आयकर विभाग की टीम ने महाराष्ट्र में सपा नेता व विधायक अबू आजमी और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बेनामी संपत्ति की जांच के मामले में यूपी के वाराणसी में कई ​जगहों पर तलाशी ली गई है। आयकर विभाग की टीमों ने महाराष्ट्र के वाराणसी और मुंबई में कम से कम 9 परिसरों पर छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि अफसरों ने कई कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज जब्त किए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ कथित ‘बेनामीदारों’ के बयान दर्ज किए गए हैं। संदेह है कि उनके पास आजमी की कथित बेनामी संपत्ति है। आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक हैं। वह महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष भी हैं।

बेनामी ऐसी संपत्तियां होती हैं जिनमें वास्तविक लाभार्थी वह नहीं होता, जिसके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है। वाराणसी स्थित कुछ फर्म और कोलकाता स्थित शेल कंपनियां कर अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। सूत्रों ने कहा कि विभाग जांच के तहत बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर सकता है और आजमी के अलावा इन संपत्तियों से जुड़े लोगों को समन जारी कर सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img