Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

खेल के फलक पर चमक बिखेरने को लालायित हैं 1480 सितारे

  • एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों की 10 अक्टूबर को पीएम मोदी से होगी मुलाकात
  • कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पारुल, अन्नु, किरण और सीमा का किया जाएगा अभिनंदन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पारुल चौधरी, अन्नु रानी, किरण बालियान और सीमा पुनिया के एशियन गेम्स में पांच मेडल जीतने से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है। अधिकारियों से लेकर अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों के चेहरे खिले-खिले हैं। एक और स्टेडियम में मेडल लाने वाली खिलाड़ियों के अभिनन्दन का कार्यक्रम बनाया जा रहा है, वही इनसे प्रेरित होकरं यहां प्रैक्टिस करने के लिए आने वाले 1480 खिलाड़ी खेल के आकाश में अपनी चमक बिखरने के लिए लालायित हो रहे हैं।

मेरठ स्टेडियम में अभ्यास करके नेशनल, इंटरनेशनल स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाली पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपल चेज में सिल्वर मेडल और 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। बहादुरगढ़ की अन्नु रानी ने भी गोल्ड मेडल तक भाला फेंक कर अपनी प्रतिभा को नए सिरे से निखार दिया है। किरण बालियान ने शॉटपुट में और सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। इन बेटियों की मेडल से सजी उपलब्धियों की चकाचौंध स्टेडियम में वर्ष 2023-24 में अभ्यास के लिए आने वाले 1480 अंडर-18 खिलाड़ियों की प्रेरणा बन रही है।

20 6

प्रभारी आरएसओ योगेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि स्टेडियम में सबसे ज्यादा 346 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। बैडमिंटन और बास्केटबाल में 149-149, हॉकी में 102, क्रिकेट में 112, कुश्ती में 54, शूटिंग में 58, वॉलीवाल में 44, वेट लिफ्टिंग में 52, कबड्डी में 31, वुशु में 28 और तीरांदाजी में तीन खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराते हुए फीस जमा करा रखी है। वाईपी सिंह का कहना है कि स्टेडियम के इतिहास में अभ्यास के लिए एक सत्र के दौरान इतने अधिक खिलाड़ी कभी नहीं रहे हैं। खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने वाले इन विभिन्न मुकाबलों के खिलाड़ियों के बीच इन दिनों पारुल चौधरी, अन्नु रानी, किरण बालियान और सीमा पूनिया के ही नाम ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इन बेटियों को मिली कामयाबी अब उनके सपनों में रंग भरने के लिए प्रेरणा बन रही है। प्र. क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि एशियन गेम्स के दौरान मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों की सात अक्टूबर को स्वदेश वापसी का कार्यक्रम है। जिनके 10 अक्टूबर में पीएम नरेन्द्र मोदी से भेंट करने का कार्यक्रम रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि मेडल जीतकर लौटने वाली चारों खिलाड़ियों का स्टेडियम में स्वागत और अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जाए। इसके लिए आयुक्त और डीएम से मिलकर अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा।

19 6

उनका प्रयास रहेगा कि समारोह में चारों बिटियां अपने संघर्ष से लेकर कामयाबी तक के सफर के बारे में आने वाले खिलाड़ियों को जानकारी देकर प्रेरित करने का काम कर सकें। गौरतलब है कि मेरठ स्टेडियम में अभ्यास करने वाली किरण बालियान ने पहली बार देश के बाहर अपना प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट में ब्रॉन्ज पदक जीत कर 72 साल बाद इस स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया। सीमा पूनिया ने भी डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

पारुल चौधरी ने पहले दिन 3000 मीटर स्टीपल चेज में सिल्वर मेडल और दूसरे दिन 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भाला फेंक में बहादुरगढ़ की अन्नु रानी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत की खुशियों को चार चांद लगाए हैं। मेरठ स्टेडियम की पांचवीं खिलाड़ी मेरठ की प्रियंका गोस्वामी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 किमी पैदल चाल में पांचवें स्थान पर रही हैं। वैसे प्रियंका गोस्वामी ओलंपिक में भाग ले चुकी है, और कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेल जीत चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img