Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पहुंचेंगे देहरादून, रूट डायवर्ट

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय आॅल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने सुरक्षा बलों को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी कर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

आॅल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल से कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने सुरक्षा बलों को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी कर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

ड्यूटी के दौरान पुलिस बल मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम से पूर्व ही संपूर्ण रूट का निरीक्षण कर लें। इस दौरान आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, डीआईजी इंटेलिजेंस दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

यह रहेगा यातायात प्लान

– प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रोका जाएगा, शहर की ओर से आने वाले यातायात को पंडितवाड़ी से लबली मार्केट होते हुए बल्लीवाला की ओर भेजा जाएगा।
– घंटाघर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को आंशिक रूप से बल्लूपुर फ्लाईओवर के ऊपर रोका जा सकता है, साथ ही बल्लूपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– शाम सात बजे के बाद रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रिस्पना पुल पर रोका जाएगा। साथ ही धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को रिस्पना पुल से पुरानी बाईपास चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– छह बजे से कारगी चौक से रिस्पना की ओर आने वाले भारी वाहनों को दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के मुख्य मार्ग ईसी रोड, बहल चौक, दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड से जाने व आने वाले यातायात को उक्त चौराहों पर आंशिक रूप से रोका जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img