Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कथित आतंकी संगठन के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, हो रही हैं ट्रोल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हाल ही में स्वरा भास्कर ने फिलिस्तीन और इस्राइल के बीच चल रही लड़ाई पर अपना रिएक्शन देते हुए अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-‘अगर आपको तब शॉक नहीं लगा जब इस्राइल ने फिलिस्तीन पर अटैक किया, जब इस्राइलियों ने फिलिस्तीन के लोगों के घर तबाह किए और जबरदस्ती छीन लिए, फिलिस्तीन के बच्चों और टीनएजर्स को नहीं बख्शा, करीब 10 सालों तक लगातार गाजा पर अटैक किया और बमबारी की तो मुझे इजराइल पर हुए अटैक पर शोक मना रहे लोगों का ये कृत पाखंड भरा लग रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कई सारे लोगों के पोस्ट भी शेयर किए हैं।’

03 7

बता दें कि इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के बीच बीते शनिवार अल सुबह से लड़ाई जारी है। इस लड़ाई में अब तक दोनों पक्षों के करीब 1100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी शामिल है। वहीं इस हादसे पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो चुके हैं।

सोशल मीडिया जहां एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो खुले तौर पर इजराइल का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फिलिस्तीन को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस्राइल पर हमास आतंकियों ने दागे रॉकेट

दरअसल, इस्राइल में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। हमास के हमले में इजरायल में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे। इसके बाद इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) और हमास के बीच गोलीबारी तेज होने से सैकड़ों फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं और हजारों की संख्या में लोग घायल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img