Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

डेंगू का डंक: अस्पताल के वार्ड मच्छरों से सुरक्षित नहीं

  • डेंगू के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल, करीब 600 केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डेंगू के डंक की यदि बात की जाए तो जिला अस्पताल और मेडिकल के वार्ड भी मच्छरों से सुरक्षित नहीं। डेंगू से पीड़ित मरीजों को बचाने के लिए अस्पताल के वार्ड में बेड पर मच्छरदानी लगायी गयी हैं, लेकिन मच्छरों को रोकने के लिए ये मच्छर दानी नाकाफी साबित हो रही हैं। कुछ तीमारदारों ने अपने मरीजों के आसपास मच्छर मारने के दूसरे वैकल्पिक इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी मच्छरों पर काबू नहीं पाया जा रहा है।

दरअसल, अस्पताल परिसर व अस्पताल परिसर के बाहर नाले की गंदगी के चलते वहां पानी के रुकने की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। यूं कहने को डेंगू के केसों में उछाल के चलते एक दिन पहले सोमवार को महानिदेशक परिवार कल्याण डा. बृजेश राठौर मेरठ पहुंचे थे। महानिदेशक का दौरा तो ठीक है, लेकिन हालात सुधरे तो बात बनें। मेरठ डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। डेंगू के मरीजोें का आंकड़ा करीब 600 के आसपास पहुंच रहा है।

05 16

इससे स्वास्थ्य विभाग में मेरठ से लेकर लखनऊ तक खलबली मची हुई है। इसके चलते महानिदेशक का मेरठ में दौरा व डेंंगू वार्डों का भ्रमण किया जाना माना जा रहा है। महानिदेशक के दौरे की बात करें तो उन्होंने भी डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मटौर और मैथला गांव गए। मैथना में डेंगू के मरीजों का हाल जाना। इसके बाद पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती पांच मरीजों का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में पूछा। पश्चिम के जिलों के सीएमओ के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में आॅक्सीजन सिलेंडर चलवाकर देखा। इमरजेंसी और पैथोलॉजी लैब भी गए। मरीज मिल रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है यह दावा उन्होंने किया, लेकिन जो हालात हैं उनके चलते नहीं कि हालात काबू में नहीं है। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। उनमें अब्दुल्लापुर, भावनपुर, ब्रह्मपुरी, कैंट, दौराला, हस्तिनापुर, जाहिदपुर, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, खरखौदा, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, पल्हैड़ा, रोहटा, साबुन गोदाम, सरूरपुर, शकूरनगर आदि शामिल हैं।

लावड़ में डेंगू से छात्रा की मौत

लावड़: कस्बा लावड़ में भी सोमवार की देर शाम 15 वर्षीय सना पुत्री दिलशाद की डेंगू बुखार के कारण मृत्यु हो गई। जिससे परिवार में मातम पसर गया। सना कस्बे के ही एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार छात्रा को दो दिन पहले बुखार आया था।

07 12

परिजनों ने कस्बे में ही चिकित्सक द्वारा छात्रा का इलाज कराया, लेकिन सोमवार देर शाम छात्रा सना की मौत हो गई। सना को मंगलवार सुबह गमगीन माहौल सुपुदे-ए-खाक किया गया। छात्रा परिवार में इकलौती बेटी थी, उसके अलावा उसके दो भाई और हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img