Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रोडरेज: बाइक सवारों का रोडवेज बस पर हमला

  • चालक और सवारी से की मारपीट, पुलिस पिकेट के सामने बाइक सवार युवकों ने जमकर मचाया तांडव

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: शनिवार शाम हर्रा मोड़ पर पुलिस पिकेट के सामने रोडरेज की घटना के बाद बाइक सवार दो युवकों ने तांडव मचाते हुए पुलिस के सामने ही रोडवेज बस चालक से मारपीट की और विरोध पर सवारी तक को भी नहीं बख्शा। रोडवेज बस के शीशे तक तोड़ डाले। इसे लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मूकदर्शक खड़ी होकर देखते रही। घटना के बाद बाइक सवार युवक आराम से फरार हो गए।

20 17

फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जहां कटघरे में खड़ी हुई है। वहीं, सरेशाम पुलिस पिकेट के सामने हुई वारदात को लेकर दहशत का माहौल भी कायम हो गया। बताया गया है कि रोडवेज की भैंसाली डिपो की बस संख्या यूपी-15एटी 4463 शनिवार शाम लगभग सात बजे मेरठ से बड़ौत के लिए चली थी। रास्ते में मीरपुर गांव के पास मेरठ-बड़ौत रोड पर बस में बाइक सवार दो युवकों की साइड लगने को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद बाइक सवार बस का पीछा करते हुए हर्रा मोड़ तक पहुंच गए।

बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर ई-रिक्शा लूटा

लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड़ पर बदमाशों ने ई-रिक्शा लेकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर दी तथा लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। श्याम नगर निवासी हारून पुत्र स्व. वली मोहम्मद शनिवार को दोपहर के समय ई-रिक्शा लेकर हापुड़ रोड स्थित से होकर ग्राम हाजीपुर जा रहा था।

रास्ते में बदमाश ने जबरन ई-रिक्शा में बैठकर युवक के साथ गाली-गलौज कर दी। ई-रिक्शा चालक के विरोध करने पर बदमाश ने मारपीट कर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। युवक लहूलुहान हालत में बेहोश हो गया। बदमाश ई-रिक्शा लूट कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक होश में आने के बाद पीड़ित तहरीर देने के लिए थाने पहुंचा।

थाने मुंशी ने पीड़ित को डरा धमका कर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई ऐसा मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img