Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

किठौर में तीन परिवार पलायन को तैयार, पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

किठौर/मेरठ: किठौर में अधिवक्ता से प्रताड़ित तीन सगे भाईयों के पलायन की तैयारी की बात सामने आई है। पीड़ितों ने अपने घरों पर पलायन के फ्लैक्स लगा दिए हैं। पुलिस मामले से अनभिज्ञ है।

मोहल्ला उपादियान में जमील और अनीस पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। बुधवार को अनीस पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमील के बेटों फाइज, ताबिश शारिक और अधिवक्ता शुऐब पुत्र आसमुहम्मद ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया।

मामला दर्ज होते ही शुऐब जिला बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस पर खुद को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और षड्यंत्रकारी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस क्रम में रविवार सुबह अनीस और उसके भाईयों इरफान व शराफत के परिजनों ने अपने घरों पर फ्लेक्स बोर्ड लगा किठौर से पलायन की घोषणा कर दी। अनीस का आरोप है कि पड़ोसी जमील और आसमुहम्मद दबंग व्यक्ति हैं। उनके बेटे वर्षों से उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी सुनवाई करने पर आरोपी शुऐब कप्तान के यहां पहुंच गया और कोई कार्रवाई नही होने दे रहा है। आरोप है कि शुऐब रोजाना उनको धमकाता है।

इस बाबत कार्यवाहक थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस को भेजकर अभी दिखवा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img