Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बच्चे की मौत पर एसडीएस हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा

  • परिजन बिना बच्चे का पोस्टमार्टम कराए ही अस्पताल से शव ले गए

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गुरुवार देर शाम बच्चे की मौत पर पल्लवपुरम स्थित एसडीएस हॉस्पिटल पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन बिना बच्चे का पोस्टमार्टम कराए अस्पताल से शव को लेकर रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर के गांव भिक्की निवासी करण सिंह का सात वर्षीय पुत्र केयांश पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित था। बुधवार दोपहर दो बजे बच्चे को एसडीएस स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

17 21

परिजनों का आरोप है कि जब बच्चा यहां पर आया था तो वह चलने फिरने की हालत में था। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बच्चों को दिल्ली रेफर करने की मांग की तो डॉक्टरों ने मना कर दिया। गुरुवार शाम 5:30 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। जब परिजनों को उसकी जानकारी लगी तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया और तोड़फोड़ करने का प्रयास करने लगे।

हंगामा की सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने बच्चों के पोस्टमार्टम करने की बात कही, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करने पर राजी नहीं हुए और बच्चों का शव लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। थाना अध्यक्ष पल्लवपुरम का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

पिकअप ट्रक में घुसी, चालक की मौत

परतापुर: बीती देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास दिल्ली की ओर से मेरठ आ रहे ट्रक में पीछे से लीलैंड पिकअप घुस गई। जिससे पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मुल्ताननगर गली नंबर-पांच निवासी 35 वर्षीय जयकुमार गुप्ता पुत्र ओमकांत गुप्ता बीती रात लीलैंड पिकअप लेकर मेरठ आ रहा था।

जिस समय वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो नींद की झपकी आने से पिकअप आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर काफी जबरदस्त थी। पिकअप आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप चालक जयकुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व हाइवे पेट्रोलिंग के लोगों ने जैसे-तैसे चालक को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पबरसा गांव में महिला की मौत

दौराला: क्षेत्र के पबरसा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला की परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा पुट्टी निवासी 24 वर्षीय नितिका की वर्ष 2018 में पबरसा निवासी कपिल के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद नितिका ने दो बच्चों को जन्म दिया। बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते कपिल दो वर्ष पूर्व निकिता को लेकर कंकरखेड़ा जाकर एक मकान में किराए पर रहने लगा था।

18 21

10 दिन पूर्व कपिल पत्नी निकिता और बच्चों को लेकर पबरसा अपने घर आया था। गुरुवार सुबह कपिल ड्यूटी पर चला गया। जिसके बाद दोपहर के समय कपिल की पत्नी निकिता ने छत में लगे पंखे पर चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मृतका का भाई गौरव ग्रामीणों संग पबरसा पहुंचा। मृतका के मायके वालो ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने ली।

मृतका के परिजनों ने ससुरालियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शव नही उठने दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने लोगों को समझाया। पुलिस ने घंटों की मस्क्कत के बाद लोगों को समझाते हुए शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाने पहुंचे मृतका के भाई गौरव ने मृतका की सास वीरमती, ननद मंजू, सुमन और पति कपिल के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर हत्या करने की तहरीर दी। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।

तेजाब डालने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर मारपीट व तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि घर में सो रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करने लगी युवक की आंख खोली पत्नी ने उस पर तेजाब डाल दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया।

गंभीर हालत पीड़ित के परिवार वाले घायल युवक को थाना लेकर पहुंचे और आरोपी पत्नी के खिलाफ शिकायत की। मजीद नगर मेवगड़ी निवासी नदीम का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार दिन में अपने काम से आकर घर पर सो गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी की पिटाई के कारण नदीम का सिर फूट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक ने मारपीट का विरोध किया तो तभी आरोपी पत्नी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से पीड़ित नदीम गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर पीड़ित के लोग भी मौके पर पहुंच गए युवक को गंभीर हालत में थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

पीड़ित का कहना है कि तेजाब आंखों में पहुंचने के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई है। नदीम ने आरोपी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि युवक की तहरीर के आधार पर लिसाड़ी के इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img