Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

भाकियू का मेरठ-करनाल हाइवे पर चक्का जाम

  • किसानों का गाड़ीवाला चौराहे पर धरना-प्रदर्शन, गिरफ्तारी
  • दिल्ली कूच करने के ऐलान पर खेला जाम

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: कृषि कानून को लागू किए जाने और दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों पर हरियाणा में लाठीचार्ज किए जानेके विरोध में जहां भाकियू ने मेरठ-करनाल हाइवे स्थित गाड़ीवाला चौराहे पर चक्का जाम किया। किसानों ने सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी। साथ ही, शनिवार को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद चार घंटे बाद चक्का जाम खोल दिया। भाकियू ने शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में आंदोलनरत किसानोंपर लाठीचार्ज एवं पानी की बौछारें करने के विरोध में मेरठ-करनाल हाइवे स्थित गाडीवाला चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आडी-तिरछी खड़ी कर चक्का जाम किया।

भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान तथा सहारनपुर मंडल प्रभारी चौधरी भंवरसिंह के नेतृत्व में किए गए चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा तथा पंजाब में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही, किसानों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की। चक्का जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

जाम में फंसकर यात्री हलकान हो गए। इसके बाद किसानों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। इसी बीच प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचें पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने किसानों से वार्ता की जिसके बाद किसानों द्वारा शनिवार को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर चक्का जाम समाप्त कर दिया। धरने की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष ओमपाल मलिक तथा संचालन गय्यूर ने किया। धरना प्रदर्शनकारियों में भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, संजीव राठी, योगेंद्र पंवार, जाहिद मास्टर आदि मौजूद रहे।

एंबुलेंस के लिए खोला रास्ता

मेरठ-करनाल हाइवे पर भाकियू के नेतृत्व में किए गए चक्का जाम में बारात की बस, स्कूल बस तथा एबुलेंस फंस गई। इस पर भाकियू के पदाधिकारी आगे आए। उन्होंने किसानों को बारात तथा स्कूल बस के साथ-साथ एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा जिस पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्ता देकर वाहन निकाल दिए।

दिल्ली कूच पर एसपी ने फेरा पानी

मेरठ-करनाल हाइवे स्थित गाडीवाला चौराहे पर अपराह्न करीब 3 बजे भाकियू हाईकमान ने किसानों को दिल्ली कूच करने के निर्देश दिए। इस पर किसान दिल्ली जाने की तैयारी करने में जुट गए। इसी बीच पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने किसानों को दिल्ली न जाने के लिए आग्रह किया जिस पर किसान मान गए। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट चेताया दिया था कि अगर दिल्ली जाने की जिद पर अड़े तो फिर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आपसी सहमति के बाद किसानों ने शनिवार को दिल्ली जाने की बात रखी। जिसके बाद पुलिस ने सभी को जाने दिया।

जय जवान जय किसान के नारे

मेरठ-करनाल हाइवे पर भाकियू के चक्का जाम के दौरान फौजियों का काफिला आ गया। जिस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना हटाकर उनको जाने दिया। साथ ही, जय जवान जय किसान के नारे लगाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img