Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों की हालत बिगड़ी

  • भामौरी गांव की घटना एसडीएम और पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
  • मरीजों से अस्पताल फूल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: शुक्रवार देर शाम सरधना के भामौरी गांव में एक शादी समारोह में उस वक्त भगदड़ मच गई। जन खाना खाने से लोगों की हालत बिगड़ गई। बराती व घरातियों को उलटी दस्त लगने शुरू हो गए। सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम व पुलिस मौके पर पहुंची और बीमारों को अस्पलात में भर्ती कराया।

सरकारी अस्पताल फूल होने पर निजी अस्पलात की मदद ली गई। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हिने वालों की संख्या करीब 60 70 बताई जा रही है। सरधना के भामौरी गांव निवासी रविन्द्र पुत्र टीका सिंह की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। सहारनपुर देवबन्द के शहद माजरा गांव से बरात आई। दोपहर बाद सभी ने खाना खाया।

शाम को विदाई के समय अचानक से समारोह में खाना खाने वाले बराती व घरातियों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। लोगों को उलटी दस्त लगने लगे। कुछ ही देर में दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना से अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

13 17

एसडीएम व पुलिस सूचना मिलते ही गांव पहुंच गए। आनन-फानन में बीमारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल फूल हुआ तो निजी अस्पताल में मरीज भेजे गए। एक दम इतने मरीज देखकर डॉक्टरों के भी हाथ पैर फूल गए। शादी समारोह में हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने वालों की संख्या करीब 60 70 बताई जा रही है। हालांकि समय रहते उपचार मिलने पर स्थिति को काबू कर लिया गया।

ये लोग हुए बीमार

फूड प्वाइजनिंग से जगदीश, अक्षित, आनंद, ओमपाल, प्रमोद, तेजपाल, शेखर, कार्तिक, अंश, मानसी, रिया, सागर, संजय, सुखबीर आदि लोग बीमार हुए। इस संबंध में एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि भामौरी गांव में एक शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग हो गया था। खाना खाने के बाद लोगों को उलटी दस्त की शिकायत हो रही थी। मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत थी है। करीब 40 लोग बीमार हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img