Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

दिवाली के बाद खुद को रखें दुरुस्त

Sehat


दिवाली के त्योहार में अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं और जमकर लोग इनका लुत्फ उठाते हैं। दिवाली जैसे फेस्टिवल के दौरान लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर कम चिंतित होते हैं। हालांकि इस दौरान लोग कई ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन भी करते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। दिवाली के बाद जरूरी होता है कि हम ऐसे तरीके अपनाएं जिससे हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकें।

दिवाली के अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में जरूरी है कि हम स्वाद के साथ साथ अपनी हेल्थ और अपनो के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के अनुसार दिवाली में तैयार पकवानों का हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है अगर हम अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं। जरूरी है कि हेल्थ को बनाए रखने के लिए कुछ नियम बनाए और उनका पालन करें।

समय पर भोजन करें
सही समय पर भोजन करने का हेल्थ पर बड़ा असर पड़ता है। अगर हम ठीक समय पर खाना खाते हैं तो इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आपको भूख नहीं है तो आप हल्का भोजन कर सकते हैं। दोपहर और रात के भोजन के बीच कम से कम 4-6 घंटे का समय होना आवश्यक है। अगर बीच में आपको भूख लगती है तो आप ड्राई फ्रूट्स, फल आदि को ले सकते हैं। मेंटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए मैग्नीशियम है बेहतर उपाय, साथ में इन पोषक तत्वों के सेवन होगा ज्यादा लाभ

मसालों को ज्यादा इस्तेमाल न करें
मसालों से भरपूर खाना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। दिवाली के बाद कुछ दिनों तक ज्यादा मसाले युक्त खाना खाने से बचना चाहिए। आप अपने भोजन में जैविक हल्दी पाउडर और काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं।

हल्के भोजन को शामिल करें
जब आप अपने भोजन की रणनीति तैयार करें उसमें चावल, दलिया और खिचड़ी जैसे आरामदायक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके साथ ही आप पेय पदार्थ में दक्षिण भारत के कांजी जैसे प्रोबायोटिक पेय को शामिल कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी और रक्त शर्करा भी नियंत्रित रहेगा। चावल और दलिया जैसे पदार्थ आराम से पच सकते हैं।

पेय पदार्थों का चयन
दिवाली के बाद आपको अपने पेय पदार्थ पर भी ध्यान देने की जरूर है। अगर आप रोजना पीने लायक गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र मजूबत होगा। आप इसमें चीनी की जगह आर्गेनिक गुड़ या शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने आहार में दूध को भी शामिल करना चाहिए। आप दूध का सेवन रात को सोते समय भी कर सकते हैं। रात में सोते समय दूध में एक चुटकी आॅर्गेनिक हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं।
किस चीजों से बचना है? त्योहारों के दौरान हमारा स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए त्योहार खत्म होने के बाद कुछ दिनों तक हमें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। त्योहारों के बाद जितना हो सके ठंडे, जमे हुए, आधे पके और गहरे तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इतना ही नहीं मैदा या मैदा से बने किसी भी भोजन से परहेज करना चाहिए।


janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...
spot_imgspot_img