Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भूनी टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी भाकियू कार्यकर्ताओं का कब्जा, कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई भट्ठी

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा। आसपास के पांच गांव के लोगों के वाहनों को टोल से फ्री करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर शुक्रवार पर बैठे किसानों का दूसरे दिन शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

कार्यकर्ताओं ने सुबह 9 से 12 तक टोल फ्री कराया

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुबह 9 से 12 तक टोल फ्री कराया। साथ ही टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। वहीं दूसरी ओर दूसरे दिन टोल प्लाजा पर कब्जे के साथ ही भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अब खाने-पीने का बंदोबस्त करते हुए भट्टी भी चढ़ा दी।

कार्यकर्ताओं द्वारा टोल प्लाजा पर बीच सड़क में भट्टी चढ़ाकर खान-पान की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन महात्मा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img