- रमा जैन कन्या महाविद्यालय में मनाया एनसीसी दिवस
- कैडेट्स ने उत्साह के साथ मनाया एनसीसी दिवस
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: रमा जैन कन्या महाविद्यालय नजीबाबाद में 55 यूपी गल्र्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने एससीसी दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। शनिवार को रमा जैन कन्या महाविद्यालय में 55 वीं यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स ने बड़े ही उत्साह के साथ एनसीसी दिवस मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक केसी मठपाल ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा शक्ति को तराशने की विश्व की सबसे बड़ी वर्दीधारियों की एक सक्रिय संस्था है। जो कि युवाओं में कुशल नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य परायणता, निष्ठा एवं समर्पण के भावों को संचित करती है।
नेशनल कैडेट कोर की स्थापना 15 जलाई 1948 को हुयी थी। जबकि 22 नवम्बर को गल्र्स बटालियन की स्थापना की गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता ने गल्र्स कैडेट्स को उत्साहित करने वाले संदेश दिए। उन्होंने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि नेशनल कैडेट कोर देश का एक बड़ा संगठन है। इसका मूल उद्देश्य राष्ट्र भक्ति, एकता, अनुशासन व राष्ट्रनिर्माण करना है।
इस अवसर पर परेड कमांडर तूलिका पंडित ने गल्र्स कैडेट्स को एनसीसी के प्रति अपने विचारों से अवगत कराया। द्वितीय वर्ष की सीनियर कैडेट्स खुशबू व प्रियंका ने काफी प्रभावी शैली में अपना भाषण किया। प्रथम वर्ष की कैडेट्स भाषण प्रस्तुत किया और सलोनी ने मघुर संगीत की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।
इनके अतिरिक्त अन्य कई कैडेट्स ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों देश के प्रति युवाओं का दायित्व, कर्तव्य, कैडेट्स के लिए जीवन में अनुशासन का महत्व, एकता आदि को अपने शब्दों में प्सतुत किया। प्रभारी कैप्टन डा, सविता सक्सैना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन परेड कमांडर तूलिका पंडित ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं डा. रमनदीप कौर, डा. मृदुला त्यागी, डा. नीति शर्मा, डा. रत्ना गर्ग, डा. भावना अरोड़ा,डा, दीप्ति माहेश्वरी, डा. ज्योति पाल, डा. नीतू तिवारी, श्रीमती पारुल त्यागी, कुमारी श्वेता रानी, कुमारी सोनाली व डा. अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।

