जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: पुलिस कप्तान डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने शनिवार की दोपहर थाने का औचक निरक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने सबसे पहले थाना प्रांगण में बन रहे महिला हेल्प डेस्क ऑफिस के निर्माण कार्य का निरक्षण किया तथा निर्माण कार्य में तेज़ी लाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने की मैस का भी जायज़ा लिया और वहां की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
पुलिस कप्तान सर्वेंट क्वाटर पहुंचे और वहां पर नाले में व्याप्त गंदगी देख को देख कर नाराज़गी ज़ाहिर की और नाले की सफाई और आस पास में खड़ी झाड़ियों व घास को साफ कराने के निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने थाना परिसर में बहुत पुराने खड़े यूके लिप्टिस के पेड़ों का वन विभाग द्वारा मूल्यांकन कराने के पश्चात उन्हें कटवाने व थाने में सीज हुए दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन परिवहन विभाग द्वारा मूल्यांकन कराने के पश्चात उनकी नीलामी कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे तीन भूमि विवाद सम्बंधित व एक पैसों के लेन देन का था। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर सम्बंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए।

