Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रजबन बाजार में बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला

  • पिटबुल द्वारा बच्ची यशिका को पिटबुल ने 10 से 12 जगहों पर काटा, अस्पताल में भर्ती
  • लोगों का आरोप, पिटबुल पूर्व में भी कई लोगों पर कर चुका है हमला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में लगातार आवारा कुत्तों के साथ पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आये दिन कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही है। उसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर पड़ोसी के पिटबुल ने हमला बोल दिया। जिसमें उसे कई जगहों से नोंच/काटकर घायल कर दिया। बच्ची ने शोर मचाया तो लोगों ने बड़ी मुश्किल बिटबुल को वहां से भगाया, तब जाकर बच्ची को बचाया। इस दौरान पिटबुल ने बच्ची को आठ से 10 जगह काटकर घायल कर दिया।

रजबन बाजार निवासी डिशांत की 11 वर्षीय पुत्री यशिका बुधवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी का पिटबुल कुत्ता वहां आ गया और उसने बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चे वहां से भाग खडेÞ हुए इसी बीच यशिका को उसने नोंचना, काटना शुरू कर दिया। यशिका को करीब 10 से 12 जगहों पर काट डाला। यशिका पर पिटबुल द्वारा किए हमले को लेकर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। यशिका की चीख-पुकार सुनकर लोग दौडेÞ और बमुश्किल यशिका को पिटबुल से बचाया।

07 29

खून में लथपथ यशिका को अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार कराया गया। यशिका के पिता डिशांत ने बताया कि यह पिटबुल पूर्व में भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर चुका है। वहीं, आरोप लगाया कि पिटबुल या अन्य खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम व थाना पुलिस से भी शिकायत की जाती रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आए दिन इस तरह से कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

डिशांत ने बताया कि उसने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने में भी तहरीर दी है। जिसमें थानाध्यक्ष ने भी मामले की जांच कराकर पिटबुल के मालिक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर में कंकरखेड़ा, गंगानगर, शास्त्रीनगर समेत कई जगहों पर पूर्व में पिटबुल द्वारा काटने की घटनाएं हो चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img