Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

11000 दीप प्रज्वलित कर संतों ने मनायी देव दीपावली

  • स्वामी अर्जुन पुरी ने कहा धार्मिक अनुष्ठानों से ही दूर होगा कोरोना

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: देव दीपावली के अवसर पर भूपतवाला स्थित तुलसीमानस मंदिर में स्वामी अर्जुन पुरी महाराज के सानिध्य में संतों ने 11000 हजार दीपक जलाकर देश दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने कहा कि संसार की सुख समृद्धि के लिए आज के दिन देवताओं ने दीप जलाकर दीवाली मनायी थी।

इसीलिये देवताओं की देव दीवाली पर जनकल्याण की भावना को लेकर संत महापुरूषों ने कोरोना महामारी को दूर भगाने व भक्तों के कल्याण के लिए 11000 हजार दीप जलाकर उनके जीवन में सुख समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की। स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस आने पर दीवाली मनायी गयी थी। उसी प्रकार संतों के सानिध्य में तुलसीमानस मंदिर में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रकल्याण की कामना की।

कैलाश पीठाधीश्वर स्वामी संविदानंद महाराज ने कहा कि सभी श्रद्धालु कोरोना को समाप्त करने व सुख समृद्धि की कामना करते हुए मां गंगा में स्नान कर दीपदान अवश्य करें। नियमित रूप से भगवान श्रीराम के नाम का जाप करें। भारत सनातन परम्पराओं को मानने वाला देश है।

43 16

भारत में जिसने भी धर्म के नाम पर कुठाराघात किया है उसका हमेशा पतन हुआ है। स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि संसार में माता पिता और गुरूजनों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। माता पिता द्वारा दिये गये अच्छे संस्कार मनुष्य को तरक्की की ओर अग्रसर करते हैं।

माता पिता और गुरू के बताये मार्ग पर चलने वालों पर ईश्वरीय कृपा हमेशा बनी रहती है। स्वामी प्रबोधानन्द गिरि, स्वामी अभयानन्द महाराज ने कहा कि पूरे भारत में सभी मठ मंदिरों, आश्रमों में देव दीवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन को देवताओं ने भी दीवाली के रूप में मनाया था।

इसीलिये इस दिन को देव दीवाली कहते है। आज के दिन जो श्रद्धालु भक्त दीप जलाकर भगवान श्रीराम के नाम का सिमरन करता है। उसका जीवन भव सागर से पार हो जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img