Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एड्स रोगी के प्रति रखे संवेदना व्यवहार: डा. रीतिनाथ

  • विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी और कैंप का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: विश्व एडस दिवस पर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कैंप में 25 लोगों की जांच की गई तथा जागरुक किया गया।

मंगलवार को शहर के बुढ़ाना रोड पर मां सावित्री हॉस्पिटल में विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता गोष्ठी का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि एड्स रोगी के प्रति हमें घृणा भाव से नहीं बल्कि संवेदना के साथ व्यवहार करना चाहिए।

प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. अजय बाबू शर्मा ने कहा एड्स के संक्रमण से बचने के उपायों के प्रति आम जनमानस में जागरुकता लाने का कार्य करना होगा। डा़ नीलम शुक्ला ने कहा एड्स एक वायरस जनित संक्रामक रोग है इसके फैलने के सांद्रभ में बहुत सी भ्रांतियां है। जिन्हें प्रचार-प्रसार से दूर करना होगा। इस मौके पर अरुण कुमार शर्मा, डा़ अजय श्रीवास्तव, सुभाष धीमान, दीपक कौशिक, अनिता शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, अंकुर, गोविंद, अभिषेक, आकाश, स्पर्श, रोहन, नाजिश आदि उपस्थित रहे।

वहीं शहर के सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र पर जांच शिविर का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डा़ रमेशचंद्रा ने किया। इस दौरान कांउसलर दीपा चौहान ने हॉस्पिटल में आए करीब 25 लोगों की जांच की। जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। चिकित्साधीक्षक डा़ रमेशचंद्रा ने कहा यौन संबंध स्थापित करने, संक्रमित मरीज का ब्लड चढ़ाने, इजेक्शन लगाने सहित अन्य कारणों से भी एडस हो सकता है।

काउंसलर दीपा चौहान ने बताया कि शासन द्वारा अब राजकीय चिकित्सालय में ही मरीजों को उपचार देने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिसमें माह अप्रैल से अब तक करीब 5050 लोगों की जांच की गई, जिसमें 38 मरीज एडस पॉजीटिव पाए गए, जिनको उपचार दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि हॉस्पिटल में आने वाली गर्भवती महिलाओं व टीबी के मरीजों की लगातार जांच की जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img