Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

वनडे में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली

कैनबरा, भाषा: भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। कोहली को मैच से पहले इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 23 रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी 242वीं पारी में सीन एबोट की गेंद पर 13वें ओवर में एक रन लेकर यह रन पूरे किए। तेंदुलकर 300 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। भारतीय कप्तान का वनडे में औसत 60 के करीब है और उनके नाम 43 शतक तथा 59 अर्धशतक है। उन्होंने 2008 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह बुधवार को 63 गेंद में 78 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल थे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img